रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगे

1.87 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक, 1.18 करोड़ को दोनों टीके लगाए गए

रायपुर. 27 दिसम्बर 2021

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र 60 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 95 प्रतिशत लोगों ने इसका पहला टीका लगवा लिया है। कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक को मिलाकर प्रदेश में अब तक (26 दिसम्बर तक) तीन करोड़ पांच लाख 43 हजार 504 टीके लगाए गए हैं। प्रदेश में एक करोड़ 87 लाख 47 हजार 763 लोगों को कोरोना से बचाव का पहला टीका लगाया जा चुका है। पहले डोज के शत-प्रतिशत कवरेज से प्रदेश अब केवल पांच प्रतिशत दूर है। प्रदेश में कोरोना टीकाकरण के लिए पात्र लोगों की संख्या एक करोड़ 96 लाख 51 हजार है।

राज्य के 60 प्रतिशत नागरिकों को कोरोना से बचाव के लिए दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। यहां एक करोड़ 17 लाख 95 हजार 741 लोगों को इसके दोनों टीके लग चुके हैं। कोरोना टीकाकरण का शत-प्रतिशत लक्ष्य जल्द हासिल करने के लिए प्रदेश भर में तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। राज्य में विगत 1 दिसम्बर से समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की शुरूआत के बाद खरीदी केंद्रों में भी कोरोनारोधी टीका लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *