रायपुर – देवेंद्र नगर में युवक की हत्या…एम्स के नशा मुक्त केन्द्र में चाकूबाजी

रायपुर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की राजधानी रायपुर (Raipur) में शुक्रवार सुबह एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक एम्स अस्पताल (Raipur AIIMS) में दो भाइयों की बीच खूनी संघर्ष हुआ. नशा मुक्ति केंद्र (Drug De-addiction center) में एक भाई ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा वार कर दिया. तो वहीं देवंद्र नगर इलाके में गुरुवार रात एक युवक की हत्या (Murder) कर दी गई है. बताया जा रहा है कि एक शख्स ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया. जहां उसकी मौत हो गई. फिलहाल पुलिस दोनों मामलों की जांच की बात कर रही है.

एम्स में दो भाइयों में विवाद

मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर एम्स हॉस्पिटल के नशा मुक्ति केंद्र में एक भाई ने दूसरे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. कहा जा रहा है कि परिवार विवाद की वजह से ये घटना हुई है. मनोरोगी विभाग में ये इलाज कराने आए थे. इसी दौरान दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया.

आरोपी गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि 65 साल के आरोपी सुखदेव सिंह ने 50 साल के दिलबाग सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया. हमले में दिलबाग गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है. फिलहाल पोलिश ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

देवेंद्र नगर में युवक की हत्या

शहर के देवेंद्र नगर इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई है. गुरूवार रात दुर्गा नगर इलाके में प्रिंस अग्रवाल नाम के शख्स पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने बत्ते से जानलेवा हमला कर दिया. देर रात इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाय, जहां इलाज के दौरान इसकी मौत हो गई.

परिजनों ने लगाया ये आरोप

कहा जा रहा है कि मृतक प्रिंस अग्रवाल पंडरी कपमा मार्केट में काम करता था. बताते हैं कि मृतक प्रिंस अग्रवाल को जिस समय घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया उस दौरान उसने काफी शराब पी रखी थी. परिवार वालों ने पुलिस को बताया है कि वह बुरी संगत में था. फिलहाल पुलिस शक के आधार पर मृतक प्रिंस के दोस्तों की तलाश कर रही है. इधर मोहल्ले वासियों का कहना है रात में असामाजिक तत्वों का इस इलाका में अड्डा रहा है. पुलिस इलाके में पेट्रोलिंग  नहीं करती. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *