नगरीय प्रशासन मंत्री और वन मंत्री ने ली अधिकारियों की बैठक
रायपुर, 12 जनवरी 2022
नवा रायपुर के प्रभावित किसानों की समस्याओं के शीघ्र निराकरण के लिए पहल शुरू कर दी गई है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने उच्चाधिकारियों की बैठक लेकर किसानों की समस्याओं के निराकरण के संबंध में चर्चा की। मंत्रीद्वय ने समस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक हल निकालने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू एवं एनआरडीए के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अयाज तंबोली से विस्तृत विचार-विमर्श किया।
