पुष्पा हिंदी दर्शकों को भाया ‘श्रीवल्ली’ गाना, अल्लू अर्जुन की ‘उतरी चप्पल’ ने किया कमाल

पुष्पा हिंदी ऐमजॉन पर आ चुकी है। सोशल मीडिया पर हिंदी दर्शक इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म का ऐक्शन, रोमांस, कॉमेडी और गाने सब पसंद किए जा रहे हैं। वैसे तो मूवी के सारे गाने सुपरहिट हैं। इसका गाना ‘श्रीवल्ली’ पर छाया हुआ है। खासतौर पर अल्लू अर्जुन के चप्पल वाले हुक स्टेप को फैन्स कॉपी कर रहे हैं और मीम्स भी बनाए जा रहे हैं। फिल्म के गाने जब मेकर्स ने रिलीज किए थे तब भी चर्चा में थे  लेकिन हिंदी वर्जन ऐमजॉन प्राइम पर आए के बाद फिर से ट्रेंड कर रहे हैं। गाना वाकई काफी मेलोडियस है, इसे यूट्यूब पर 34 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

अल्लू अर्जुन की चप्पल ने किया कमाल

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा साल 2021 की सबसे चर्चित मूवी बन चुकी है। कोविड केसेज बढ़ने के बाद भी लोग थिएटर जाकर फिल्म देख रहे हैं। अब मूवी के तेलुगु और हिंदी वर्जन ओटीटी पर भी रिलीज हो चुके हैं। फिल्म के गानों की भी काफी तारीफ हो रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पर फिल्माया गया गाना ‘श्रीवल्ली’ लोगों को काफी पसंद आया। इसमें डांस करते-करते अल्लू अर्जुन की चप्पल उतर जाती है। इस स्टेप के काफी चर्चे हैं। कई लोग इसे कॉपी भी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *