अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने बीजेपी का समर्थन लेने से किया इंकार, जानिए क्या है वजह

रायपुर:   नया रायपुर में 12 दिन से अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान कल्याण समिति के सदस्यों ने बीजपी नेताओं से समर्थन लेने से इनकार कर दिया। धरना का समर्थन करने पहुंचे बीजेपी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गौरी शंकर श्रीवास को किसानों ने ये कहकर वापस कर दिया कि बीजेपी के 15 साल के शासन में भी उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया। किसानों का कहना है वो अपने आंदोलन में कोई राजनीति नहीं चाहते हैं।

बीजेपी नेताओं का कहना है कि किसानों के धरने में कांग्रेस नेता ही अपनी सरकार का विरोध कर रहे हैं। भाजपा ने किसानों की मांग और उनके धरने को अपना समर्थन दिया है। किसानों की प्रमुख मांग है कि सभी अर्जित भूमि के अनुपात में पात्रता अनुसार भूखंड दिया जाए, जिस भूमि का मुआवजा नहीं मिला उसपर चार गुना मुआवजा मिले, बसाहट से सटी भूमि को भू-अर्जन से मुक्त और संपूर्ण वसाहट का पट्टा दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *