रायपुर : मलनी वितरक एवं सिरली सबमाईनर के सीसी लाइनिंग के लिए 2.33 करोड़ की स्वीकृति

रायपुर, 22 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विकासखंड अंतर्गत हसदेव बांगो परियोजना की सक्ती शाखा नहर के मलनी वितरक नहर, सिरली सबमाईनर के सीसी लाइनिंग एवं बैंक सुदृढ़ीकरण कार्य के लिए दो करोड़ 33 लाख 46 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना बिलासपुर को दी गई है। उक्त कार्य कराये जाने से 127 हेक्टेयर में जलापूर्ति की कमी को दूर करने के साथ ही कुल 2049 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *