रायपुर, 22 जनवरी 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद जिले के डौण्डी विकासखंड अंतर्गत सुरडोंगर फीडर नहर निर्माण के लिए एक करोड़ 19 लाख 60 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को दी गई है। इस फीडर नहर के निर्माण से सिंचाई के लिए 80 हेक्टेयर क्षेत्र में जल आपूर्ति की जा सकेगी।
