कोरिया : ’नव पदस्थ कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने पदभार ग्रहण किया’

कोरिया, 18 जनवरी 2022

जिले के नव नियुक्त कलेक्टर श्री कुलदीप शर्मा ने मंगलवार 18 जनवरी को जिला कार्यालय में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री शर्मा कोरिया जिले के 17वें कलेक्टर होंगे। पदभार ग्रहण के पश्चात श्री शर्मा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला कार्यालय के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर जिले में संचालित गतिविधियों के बारे में संक्षिप्त जानकारी ली। उन्होंने सभी अधिकारियों को जिले की प्रगति में अपना सर्वश्रेष्ठ देने हेतु प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि टीम वर्क के साथ ही जिले के बेहतर विकास के लिए काम किया जा सकता है। अपनी क्षमता का शत-प्रतिशत जनहित में दें जिससे कोरिया जिला प्रगति के नए कीर्तिमान बनाये। उन्होंने जिले को कोरोना महामारी से सुरक्षित करने कोविड प्रोटोकॉल का पालन और वैक्सीनेशन शतप्रतिशत कराने की अपील की।
बता दें कि 2014 बैच के आईएएस श्री कुलदीप शर्मा इससे पूर्व आयुक्त, नगरपालिक निगम कोरबा के पद पर कार्यरत रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *