रायपुर : छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022

मंत्रि-परिषद की गठित तीन सदस्यीय उपसमिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर 19 जनवरी 2022

नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022

नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022

नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022

नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022

आवास एवं पर्यावरण तथा वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितिकरण अधिनियम तथा नियम में संशोधन हेतु अनुशंसा के संबंध में गठित मंत्रि-परिषद के उपसमिति की बैठक आयोजित हुई। मंत्रि-परिषद की तीन सदस्यीय उपसमिति की यह बैठक राजधानी के शंकर नगर स्थित आवास मंत्री श्री अकबर के निवास कार्यालय में ली गई। बैठक में छत्तीसगढ़ अनधिकृत विकास का नियमितीकरण (संशोधन) अधिनियम 2022 के संबंध में विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान उपसमिति के सदस्य राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ.शिवकुमार डहरिया ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा में भाग लेते हुए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में नियमितिकरण की प्रक्रिया का सरलीकरण तथा इसके प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू तथा संचालक नगर तथा ग्राम निवेश श्री जय प्रकाश मौर्य वर्चुअल रूप से बैठक में शामिल हुए। बैठक में रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री सुभाष धप्पड़ सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *