रायपुर : छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति गठित

रायपुर, 20 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य हज समिति गठित कर दी गई है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
जारी अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य हज समिति में प्रदेश के परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर को सदस्य मनोनीत किया गया है। इसी प्रकार मुस्लिम कानून विशेषज्ञ के रूप में रायपुर के मौलाना कारी सैय्यद अश्फाक अहमद, मौलाना डॉ. कारी ईमरान अशरफी, मौलाना असगर मेहन्दी सदस्य बनाये गये हैं। मुस्लिम समुदाय के शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में अनुभव रखने वाले सर्व श्री इम्तियाज अहमद (सूरजपुर), श्रीमती डॉ. रूबिना अल्वी (राजनांदगांव), शमीम अख्तर, (रायपुर) के साथ-साथ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष और राज्य हज कमेटी कार्यपालन अधिकारी-सचिव, को पदेन सदस्य मनोनीत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *