कमलेश तिवारी हत्याकांड: अरब के बर्बर कबीलों की परंपरा अब इस देश में नहीं चलेगी- विश्व हिंदू परिषद

नई दिल्ली. हिंदू समाज पार्टी (Hindu Samaj Party) के अध्यक्ष कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) की हत्या (Murder) मामले में कड़ी प्रतिक्रियाओं का आना लगातार जारी है. शनिवार को यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ ( CM Yogi Adityanath) ने कड़ा बयान दिया तो विश्व हिंदू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की तरफ से भी कड़े बयान आए हैं.

विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश संगठन मंत्री अम्बरीश (Ambrish) ने कमलेश तिवारी हत्याकांड को बर्बर बताया है. अम्बरीश ने कहा, ‘इस हत्या को अन्य हत्याओं से जोड़कर न देखें. अन्य हत्याएं कानून-व्यवस्था का विषय है, लेकिन यह वृत्ति का विषय है. इस वृत्ति को कुचलने की आवश्यकता है. यह वह लोग हैं जो कहते हैं कि मैं जिसको मानता हूं उसको नहीं मानोगे तो मार दूंगा. यह वृत्ति है इसका दमन होना चाहिए.’

बीएचपी ने हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण और बर्बर बताया

प्रदेश संगठन मंत्री अम्बरीश ने कहा, ‘कमलेश तिवारी हत्याकांड दुर्भाग्यपूर्ण बर्बर और अमानवीय कृत्य है. यहां वाद-विवाद तो हुए हैं, लेकिन मत-भिन्नता के आधार पर हत्या की परंपरा यह अरब के बर्बर कबीलों की परंपरा है. यहां पर कुछ लोग हैं जो कबीले की संस्कृति को मजहब का नाम देते हैं. विश्व हिंदू परिषद इस हत्याकांड को कड़े शब्दों में निंदा करती है.

बता दें कि इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी कहा था, ‘भय और दहशत पैदा करने वाले जो भी तत्व होंगे, सख्ती के साथ उनके मंसूबों को कुचलकर रख देंगे. किसी भी प्रकार की वारदात स्वीकार नहीं की जाएगी. जो भी इस घटना में सम्मिलित होगा, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *