बिलासपुर : पथरिया थाना अंतर्गत ग्राम रोहरा में तेज रफ्तार दौड़ते हाईवा ने 6 वर्षीय एक बालक की ली जान । ज्ञात हो कि ग्राम लोहरा में तकरीबन 12:15 बजे तेज रफ्तार से दौड़ते हुए हाईवा ने 6 वर्षीय बालक हिमेश पिता भूपेंद्र धृतलहरे को रौंद ते हुए आगे निकल गया बालक की मौके पर ही मौत हो गई। हिमेश धृतलहरे बारदुली ग्राम के रहने वाला था जो कि अपनी माता जी के साथ रोहरा में शादी के कार्यक्रम में भाग लेने पहुचा हुआ था। इस दर्दनाक घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश हो गया ग्रामीणों ने तेज गति से दौड़ रहे वाहन को रुकवाया एवं थाने में ईश घटना की खबर दी। राजस्व प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तत्काल मौके पर पहुंचकर घटना को नियंत्रित किया साथ ही क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य जागेश्वरी वर्मा मौके पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दिलाया एवं प्रशासन से तत्कालिक राहत की 25000 की राशि परिवार वालों को दिलाया।
तहसीलदार (पथरिया)
रिपोर्ट संजय यादव
