गौरेला पेंड्रा मरवाही : अरपा महोत्सव की तैयारी जोरों पर : कलेक्टर-एस पी ने लिया तैयारियों का जायजा

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी जुटे हैं अंतिम रूप देने में

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 8 फरवरी 2022

जिला गठन के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में 10 फरवरी को आयोजित हो रहे अरपा महोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी और पुलिस अधीक्षक श्री तिलोक बंसल ने आज कार्यक्रम स्थल  पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव की सम्पूर्ण तैयारी के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी श्री बी सी एक्का अपर कलेक्टर और सहायक नोडल अधिकारी श्री आर के खूंटे परियोजना निदेशक डीआरडीए अपनी टीम के साथ तैयारियों में जुटे हैं।
कलेक्टर ने मुख्य मंच पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों, विभागीय स्टालों,  फूड जोन,  मनोरंजन, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, जनरेटर, पेयजल के लिए टेंकर, साफ-सफाई आदि की
जानकारी ली। उन्होंने समय पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर वन,पीडब्ल्यूडी एवं नगर पंचायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी। उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *