रायपुर : ​​​​​​​शासकीय विभाग राज्य मानक पोर्टल से ही सामग्री क्रय करें – मुख्य सचिव

रायपुर, 18 फरवरी 2022

मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन  ने राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों को निर्देश दिये है कि अपने विभाग में शासकीय उपयोग की सामग्री छत्तीसगढ़ शासन के सी.एफ.आई डी.सी नियम के अंतर्गत संचालित ई-मानक पोर्टल से ही क्रय को। मुख्य सचिव ने नियमों की उल्लंघन करने वाले विभागों के अधिकारियों पर कार्रवाही करने के निर्देश दिये हैं। मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में शासकीय सामग्री के क्रय सहित शासन के विभिन्न विभागों के कोर्ट एवं एजी कार्यालय के प्रकरणों की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू भी मौजूद थे।
मुख्य सचिव ने वाणिज्य एवं उघोग विभाग के सचिव को निर्देश दिये है कि छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम में किए अध्ययन संशोधन नियमों की जानकारी सभी विभागों के सचिवों, विभागाध्यक्षयों एवं कलेक्टरों को शीघ्र प्रेरित करें तथा भण्डार क्रय नियमों का अक्षरशः का पालन करना सुनिश्चित कराये।
मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य में ई-मानक पोर्टल से खरीदी गई शासकीय खरीदी सें स्थानीय, उद्यमियों एवं लोगो को फायदा होगा। बैठक में शासन  के विभिन्न विभागों के न्यायालयीन प्रकरणों तथा महालेखाकार के प्रकरणों के निपटारे के लिए समय-सीमा में कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। बैठक में विधि विभाग के प्रमुख सचिव श्री रामकुमार तिवारी, प्रमुख सचिव उद्योग एवं वाणिज्य श्री मनोज पिंगुआ सहित सभी विभागों के सचिव वर्चुअल शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *