रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 69.50 लाख राशन कार्ड जारी

रायपुर, 21 फरवरी 2022

छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम 2012 तथा छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली नियंत्रण आदेश- 2016 के अंतर्गत अब तक कुल 69 लाख 50 हजार 49 परिवारों को राशन कार्ड जारी किया गया है, जिसमें अत्योदय के परिवार, निराश्रित, निःशक्तजन, प्राथमिकता वाले परिवार एवं एपीएल परिवार शामिल हैं। राशनकार्ड धारियों में 54 लाख 60 हजार 678 परिवार ग्रामीण इलाके के तथा 14 लाख 89 हजार 371 परिवार शहरी क्षेत्र के हैं।

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में प्राथमिकता वाले 45 लाख 5 हजार 867 परिवारों को, अंत्योदय के 14 लाख 21 हजार 585 परिवारों को तथा 38 हजार 645 निराश्रितों को राशन कार्ड जारी किया गया है। कार्ड धारी निःशक्तजन की संख्या 11 हजार 483 तथा एपीएल सामान्य परिवार वाले राशन कार्ड धारी की संख्या 14 लाख 89 हजार 371 है। गौरतलब है कि यह उल्लेखनीय है कि राज्य में पात्र छूटे हितग्राहियों को नियमानुसार राशन कार्ड जारी किए जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *