रायपुर, 21 फरवरी 2022
जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बालोद जिले के गुरुर विकासखण्ड स्थित देवरानी-जेठानी व्यपवर्तन योजना के मरम्मत एवं नहरों की लाईनिंग के लिए 5 करोड़ 32 लाख 59 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। उक्त व्यपवर्तन की मरम्मत से इसकी सिंचाई क्षकता में हो रही 280 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 559 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
