जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा (Janjgir) जिले में एक नकली पुलिस का जवान गिरफ्तार हुआ है. ये शख्स पुलिस की नकली वर्दी, बेल्ट, नेम प्लेट और कंधे पर नकली स्टार लगाकर घूम रहा था और लोगों पर अपना धौंस जमा रहा था. युवक की इस हरकत पर लोगों को शक हुआ. मामला संदिग्ध मानकर ग्रामीणों ने पुलिस को इस युवक के बारे में सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस (Police) मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में इस शख्स ने पुलिस को जो बताया उससे सब हैरान रहे गए.
बचपन से था पुलिस बनने का शौक
पुलिस बनने की सनक में एक युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहे नकली पुलिस को असली पुलिश ने गिरफ्तार कर लिया. दरसअल, सक्ति थाना क्षेत्र के परसदा कला का रहने वाला रामकृष्ण पटेल को पुलिस बनने का शौक है. इस शख्स का ये शौक सनक बनकर हावी हो गया और वो पुलिस की खाकी वर्दी, पुलिस की बेल्ट, नकली नेम प्लेट और कंधे पर स्टार लगाकर सक्ती इलाके में घूमने लगा. इस युवक की संदिग्ध हरकत को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ. फिर ग्रामीणों ने इसकी सूचना सक्ती थाने में दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने रामकृष्ण पटेल को सक्ति थाना क्षेत्र के ग्राम पासिद में पुलिस की खाकी वर्दी के साथ गिरफ्तार कर लिया.
नकली वर्दी पहनकर घूमता था आरोपी
नकली पोलिश बनकर घूमने वाले शख्स को पुलिस थाने आई और पूछताछ किया. आरोपी ने बताया कि उसे बचपन से ही पुलिस बनने का शौक था, लेकिन वह पुलिस नहीं बन पाया. इस शौक को पूरा करने के लिए उसने जांजगीर के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान से पुलिस की वर्दी, पुलिस की बेल्ट और कंधे पर लगाने वाला स्टार खरीदा था. फिलहाल. सक्ति पुलिस ने रामकृष्ण पटेल को गिरफ्तार कर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है. तो वहीं दूसरी ओर आरोपी रामकृष्ण को पुलिस की वर्दी, बेल्ट, नेम प्लेट और स्टार बेचने वाले कपड़ा दुकान के संचालक से भी पुलिस पूछताछ कर रही है.
