रायपुर, 07 अप्रैल 2022

छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने आज दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन में राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान श्री दत्त से राज्यपाल सुश्री उइके ने देश प्रदेश के विभिन्न विषयों पर विमर्श करते हुए छत्तीसगढ़ की वर्तमान आर्थिक, सामाजिक स्थिति एवं कानून व्यवस्था पर भी विस्तृत चर्चा की।
इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने श्री दत्त को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पूर्व राज्यपाल श्री शेखर दत्त ने काव्य संग्रह भी सुश्री उइके को भेंट किया।
