रायपुर, 22 अक्टूबर 2019
प्रदेश के वाणिज्यि कर (आबकारी) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा 23 अक्टूबर को झारखण्ड दौरे पर रहेंगे। उद्योग मंत्री श्री लखमा 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट से शासकीय विमान से जमशेदपुर (झारखण्ड) के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां मध्यान्ह 12 बजे जगन्नाथपुर (व्हाया-चाईबासा) झारखण्ड प्रमण्डलीय रैली में शामिल होंगे। मंत्री श्री लखमा दोपहर 3 बजे जगन्नाथपुर (व्हाया-चाईबासा से सोनारी) एयरपोर्ट जमशेदपुर हेतु प्रस्थान करेंगे। वे सायं 5.30 बजे जमशेदपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
