उत्तर बस्तर कांकेर : स्वरोजगार स्थापना हेतु ऋण सुविधा उपलब्ध कराने कांकेर शहर के वार्डों में शिविर का आयोजन

उत्तर बस्तर कांकेर 08 जुलाई 2022

दीनदयाल अंत्योजना योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन अंतर्गत स्वरोजगार स्थापना हेतु नगर पालिका सीमा कांकेर में निवासरत् शहरी गरीब परिवारों के सदस्य जो नया व्यवसाय अथवा पूर्व में संचालित व्यवसाय को आगे बढ़ाना चाहते हैं, उन्हें 02 लाख तक का ऋण बैंक से सस्ते ब्याज दर में उपलब्ध कराया जायेगा। ऐसे इच्छुक व्यक्ति जो इसका लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए वार्डवार सुबह 11 से दोपहर 03 बजे तक शिविर लगाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कांकेर दिनेश यादव से मिली जानकारी के अनुसार शहर के अलबेलापारा वार्ड में 09 जुलाई, राजापारा वार्ड में 10 जुलाई, सुभाषवार्ड वार्ड में 12 जुलाई, एमजीवार्ड वार्ड में 13 जुलाई, शांति नगर वार्ड में 14 जुलाई, संजय नगर वार्ड में 15 जुलाई, श्रीराम नगर वार्ड में 16 जुलाई, जनकपुर वार्ड में 18 जुलाई, कंकालिनपारा वार्ड में 19 जुलाई, अघन नगर वार्ड में 20 जुलाई, बरदेभाठा वार्ड में 21 जुलाई, शिव नगर वार्ड में 22 जुलाई, उदय नगर वार्ड में 23 जुलाई, अन्नपूर्णापारा वार्ड में 26 जुलाई,  भण्डारीपारा वार्ड में 27 जुलाई ,मांझापारा वार्ड में 28 जुलाई, शीतलापारा वार्ड में 29 जुलाई, माहुरबंदपारा वार्ड में 30 जुलाई एवं आमापारा वार्ड में 31 जुलाई को शिविर लगाया जायेगा। इसके अलावा प्रत्येक दिन नगर पालिका कांकेर के कक्ष क्रमांक 11 में भी आवेदन लिये जायेंगे। आवेदक अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड की फोटो कापी, कोटेशन  एवं 02 पासपोट  साईज फोटो के साथ आवेदन कर सकते है।
क्रमांक/740/ संत कच्छप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *