रायपुर : लाडूखाई जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए 1.07 करोड़ रूपए की स्वीकृति

रायपुर 21 जुलाई 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायगढ़ जिले के विकासखण्ड-बरमकेला के लाडूखाई जलाशय का जीर्णोद्धार कार्य के लिए एक करोड़ सात लाख 26 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। मुख्य अभियंता हसदेव कछार जल संसाधन विभाग बिलासपुर को कार्य कराने प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना के पूरा होने से 61 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिल सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *