आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केन्द्रित प्रदर्शनी सम्पन्न
रायपुर, 21 अगस्त 2022

आज़ादी की 75 वीं वर्षगांठ पर जनसम्पर्क विभाग द्वारा लगाई गई छायाचित्र प्रदर्शनी स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजनों को खूब लुभाया। यह प्रदर्शनी छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर केंद्रित थी। इसके साथ ही प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी और नवाचारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
राजधानी के कचहरी चौक स्थित टाऊन हॉल में एक सप्ताह चलने वाले इस प्रदर्शनी के अंतिम दिन आज आम नागरिकों युवाओं के साथ ही स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवरा, जिला रायपुर की छात्राओं ने अवलोकन किया और इस प्रदर्शनी की सराहना की। छात्राआंे ने बताया कि उन्हें छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छत्तीसगढ़ में देश के आज़ादी के लिए चलाये गए आंदोलन के सम्बन्ध में ज्ञानवर्धक जानकारी मिली।
छायाचित्र प्रदर्शनी में स्कूली बच्चों, युवाओं और आमजनों की भागीदारी बढ़ाने के लिए क्विज़ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ के सामान्य ज्ञान पर आधारित प्रश्न पूछे गए और प्रश्नो के सही जवाब पर प्रोत्साहन स्वरुप पुरस्कार भी दिए गए। प्रदर्शनी में आने वाले आगन्तुकों को विभिन्न योजनाओं की प्रचार सामग्री भी वितरित की गई।
