बस्तर की महिलाओं के लिए खास होगा नगरीय निकाय चुनाव, जानें कैसे

बस्तर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के बस्तर (Bastar) जिले के चित्रकोट उपचुनाव (Chitrakote Bypoll) के बाद अब आने वाले दिनों में नगर निगम चुनाव का मौसम आने वाला है. इस बार का चुनाव राजनीतिक दलों के साथ साथ जनता के लिए भी बड़ा खास होने वाला है. क्योंकि इस बार नगर निगम चुनाव (Election) से पहले आरक्षण के प्रक्रिया के तहत शहर के दर्जनों वार्ड जहां महिलाओं (Women) के लिए आरक्षित हो गए हैं तो वहीं महापौर (Mayor) का पद भी महिला के लिए आरक्षित है. ऐसे में राजनीतिक दलों ने भी इसको लेकर रणनीति बनानी शुरू कर दी है.

15 सालों के बाद एक बार फिर जगदलपुर नगर पालिक निगम (Jagadalpur Municipal Corporation) की सत्ता संभालने दल का प्रतिनिधित्व महिला करेंगी. यानि इस बार के चुनाव (Election) में जो भी दल विजयी हुआ उस दल की महापौर महिला होगी. कुछ ऐसा ही 15 साल पहले भी हुआ था, लेकिन उस दौरान आरक्षण प्रकिया में केवल महापौर के पद को महिला के लिए आरक्षित किया गया था, लेकिन इस बार निगम में जो नई आरक्षण व्यवस्था लागू की जा रही है उसके तहत महिला महापौर के अलावा जगदलपुर शहर के 48 वार्डों में से 20 वार्ड में महिला पाषर्द चुनी जाएंगी. क्योंकि 20 वार्ड को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है.

युवाओं के खिले चेहरे

जगदलपुर ​नगर निगम में इस नयी आरक्षण प्रणाली के आने से महिलाएं और राजनीति के अखाड़े में कदम रख रही नयी युवतियों के लिए बेहतर मौका माना जा रहा है. कांग्रेस नेत्री सुषमा सुता का कहना है कि महिलाएं जिस तरह से घर को सजाती संवारती हैं वैसे ही नगर को भी सजाएंगी. बीजेपी नेत्री राधा बघेल का कहना है कि इस बार नगर निगम में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बढ़ना तय है. इससे शहर की राजनीति को एक नई दिशा मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *