रायपुर, । त्योहारी सीजन में ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ पर काबू पाने के लिए तथा यात्रियों की यात्रा को सुखद बनाने के लिए रेलवे ने अगल-अलग रूटों पर अप्रैल से अक्टूबर माह तक 2455 से अधिक अतिरिक्त कोच की सुविधा प्रदान की है लेकिन उसके बाद भी रेलवे ट्रेनों में होने वाली वेटिंग पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। त्योहारी सीजन में ज्यादातर ट्रेनें पैक हैं।
यात्रियों की सुविधा को ध्यान मे रखते हुये दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा हमेशा से ही अतिरिक्त कोच मुहैया कराई जा रही है, ताकि प्रतीक्षा सूची के यात्री भी अपनी यात्रा पूरी कर सके । इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वर्ष 2018-19 में 1068 अतिरिक्त कोच विभिन्ना ट्रेनों में लगाए गए थे जबकि इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर माह तक 2455 कोच अतिरिक्त लगाये जा चुके हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा पिछले साल की तुलना में इस वर्ष 1137 अधिक कोच लगाये गए हैं। उसके बाद भी वेटिंग कम होने का नाम नहीं ले रही है।
इन ट्रेनों में लगाए गए अतिरिक्त कोच
अमरकंटक एक्सप्रेस, दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस, रीवा पैसेंजर कम एक्सप्रेस, अम्बिकापुर एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, दक्षिण बिहार एक्सप्रेस,बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, शिवनाथ एक्सप्रेस आदि ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं।
भीड़ कम करने लगे अतिरिक्त कोच
अप्रैल 264,
मई में 389,
जून 366,
जुलाई 339
अगस्त 347
सितम्बर 320
अक्टूबर 430
