रायपुर. छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर हो रही सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. धान की खरीदी (Paddy Purchase) 2500 रुपए, बोनस और सेंट्रल पूल में चावल लेने की मांग को लेकर कांग्रेस (Congress) किसानों के साथ एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है. साथ ही कांग्रेस किसानों को लेकर दिल्ली (Delhi) में भी जाएगी जहां केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा. बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय स्तर पर महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजगारी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (PM Narendra Modi) के खिलाफ 15 नवंबर से दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन करने की तैयारी में है. वहीं सूबे में धान खरीदी की मांग को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने पीएम नरेंद्र मोदी को एक पत्र भी लिखा और मिलने का समय मांगा है. तो वहीं अब किसानों के इस मुद्दे पर राज्य सरकार के साथ जोगी कांग्रेस (Janta Congress Chhattisgarh Jogi) भी आ गई है. धान खरीदी के मुद्दे को लेकर पार्टी ने एक बड़ा एलान कर दिया है.
जोगी कांग्रेस का ऐलान
राज्य सरकार के धान समर्थन मूल्य का खुलकर समर्थन JOGI CONGRES पार्टी ने किया है. जोगी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरके राय ने कहा कि जोगी कांग्रेस के सभी पांचों विधायक अपने एक माह का वेतन सरकार को देंगे. उन्होंने कहा कि धान के समर्थन मूल्य पर खरीदी को लेकर राज्य सरकार के साथ जोगी कांग्रेस है. जोगी कांग्रेस सुप्रीमो अजीत जोगी (Ajit Jogi) ने सभी अपनी पार्टी के विधायक से ये अपील की है. तो वहीं इस मसले पर सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) का कहना है कि पीएम नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखने पर सहमति बन गई है. राज्य सरकार के समर्थन मूल्य 2500 रुपए देने की सभी ने प्रशंसा की है. राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर केन्द्रीय पूल से चावल नहीं लेने का सभी ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को पार्टी कार्यकर्ता किसानों के साथ दिल्ली कूच करेंगे.
कांग्रेस सांसद ने अपनी पार्टी के खिलाफ खोला मोर्चा
राज्य सरकार के समर्थन मूल्य पर DHAN KHARIDI का मामला गरमाता जा रहा है. तो वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस के सांसद दीपक बैज ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस पूरे मामले को लेकर सांसद ने कहा है कि वो इस मुद्दे को लोकसभा में भी उठाएंगे. उन्होंने कहा कि इसे शीतकालीन सत्र में ही प्रमुखता से केन्द्र सरकार को घेरते हुए इस मुद्दे को उठाया जाएगा.
