जैसा कि आप देखती हैं कि कई पुराने डिजाइन के आउटफिट जैसे लहंगे, ग़रारे, दुपट्टे समेत जूलरी भी पुराने जमाने की न्यू फैशन ट्रेंड्स में टॉप पर नजर आती है। जिनको देखकर आप बस यही कहती हैं, अरे.. इस डिजाइन का लहंगा तो मेरी मॉम ने अपनी शादी में पहना था या फिर आपकी नानी या दादी के टाइम के फैशन जूलरी और आउटफिट दोबारा ट्रेंड में आता देख आप अपनी दादी-और नानी से जरूर इसके बारें मे बात करती होंगी। ठीक इसी तरह से विंटेज मेकअप दोबारा से मेकअप ट्रेंड बनकर उभर रहा है। अगर आप अपने मेकअप में बदलाव चाहते हैं को विंटेज स्टाइल मेकअप-ब्यूटी रूटीन को फॉलो कर सकती हैं।
ये काफी दिलचस्प है कि फैशन के साथ मेकअप में भी बदलाव आता है। लेकिन आप अपने नये जमाने के मेकअप के साथ पुराने विंटेज स्टाइल मेकअप को फॉलो कर सकती हैं। आप रेट्रो लुक को कैरी कर रॉक कर सकती हैं। आइये जानते हैं कि आप विंटेज लुक को कैसे कैरी कर सकती हैं, हम यहां पर स्टेप बाय स्टेप रेट्रो लुक के बारें में आपको बताएंगे-
1950 के टाइम में मेकअप ट्रेंड यूनीक रहे। ग्रेस केली, ऑड्रे हेपबर्न,सोफिया लॉरेन, मॉरीन ओ'हारा न सिर्फ फैशन आइकॉन थीं बल्कि दुनिया भर की महिलाओं के लिए ब्यूटी आइकॉन भी थीं। इनके ग्लैमर के सब दिवाने थे। पेस्टल कलर इस वक्त काफी टॉप पर था। यलो कलर, पिंक, ग्रीन ये सारे कलर ट्रेंड करते थे। सबसे ज्यादा पिंक कलर फेमस था। ऑड्रे हेपबर्न ने एक बार कहा था कि वो पिंक कलर में विश्वास करती हैं।
ब्लश से अपने गाल करें पिंक
1050 के टाइम में पिंक गालों वाली एक्ट्रेसेस को आपने फिल्मों में देखा होगा। इसमें ज्यादा जोर गुलाबी गालों पर होता है। रेट्रो मेकअप ट्रेंड में आप अपने गालों के एप्पल बोन से स्टार्ट करते हुए ब्लश लगाएं। जो आपको एक शानदार विंटेज मेकअप लुक देता है। अगर आप ब्लश के कलर को लेकर थोड़ा कन्फ्यूज हैं जो आप कई वर्चुअल ट्राई ऑन टूल यूज कर सकती है, इससे आपको अपने फेस कलर के हिसाब से चुनने में मदद मिल जाएगी। इसी के साथ आप थोड़ा सा कंसीलर, हाइलाइटर, लगाकर इस रेट्रो मेकअप लुक को और हाईलाइट कर सकती हैं।
बोल्ड रेड लिप्स
विंटेज मेकअप में बोल्ड रेड लिप्स ग्लैमर की निशानी है। मर्लिन मुनरो सारी तस्वीरों में आपने देखा होगा कि उनके होठों पर रेल करल कितना फबता था। रेड बोल्ड लिप्स रेट्रो मेकअप स्टाइल में आज वापस चुका है। क्लासी रेड लिपस्टिक से आप अपने आप को कॉन्फिडेंस महसूस करा सकती है। रेड लिप्स किसी भी लुक के साथ पेयर हो सकता है। जो आपको ड्रॉप-डेड गॉर्जियस लुक देगा।
बुशी आईब्रोज़
आज के फैशन ट्रेड में सही आकार वाली आईब्रो नहीं हैं। बूशी आईब्रो काफी ट्रेंड में आ चुकी हैं। जो गेम चेंजर है। आपनी आई ब्रो आपके चेहरे को आकार और आयाम देने के लिए जरूरी है। बुशी आई ब्रो रेट्रो आई मेकअप लुक के लिए शानदार लुक बनाता है।
स्मोकी आई मेकअप
क्लासिक के लिए स्मोकी आई मेकअप ट्रेंड है। आप इसके लिए आईलाइनर के साथ अपनी आंखों को स्मोकी बना सकती हैं। इसके लिए आप ड्रामा विंग की क्लासिक रेट्रो आईलाइनर ट्रेंड ट्राई करें।
लाइट फाउंडेशन और कंसीलर
आप काफी हल्का फाउंडेशन और कंसीलर यूज करें। इसके लिए आपका लाइट शेड फाउंडेशन चुनना होगा। अपने विंटेज लुक को नेचुरल व मिनिमल नजर आने के लिए कंटूर और ब्रॉन्ज़र सेट करें।
