रायपुर, 06 नवम्बर 2019/ अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद, सेन्ट्रल रिजनल ऑफिस भोपाल के तत्वाधान में शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में कल 7 नवम्बर को ‘मानक और गुणवत्ता की पहल तथा शिक्षकों की प्रशिक्षण स्थिति’ (AICTE: NORMS, STANDARDS AND QUALITY INITIATIVES AND TEACHERS’ TRAINING SENSITIZATION) विषय पर सेमीनार का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद से संबंद्ध छत्तीसगढ़ राज्य के लगभग सभी संस्थाएं भाग लेंगी। उक्त कार्यक्रम में अभी तक विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 150 से भी ज्यादा प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन करा लिया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल होंगे। प्रमुख सचिव टेक्नीकल एजुकेशन श्रीमती रेनू जी. पिल्ले कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित किए गए हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. एम.के. वर्मा, कुलपति, सी.एस.व्ही.टी.यू. भिलाई एवं प्रो. डॉ. आर.एस. परिहार प्राचार्य शासकीय अभियांत्रिकी महाविद्यालय सेजबहार रायपुर एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित होंगे। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में कर्नल बी.वेंकट डायरेक्टर, आर.आई.एफ.डी. ए.आई.सी.टी.ई. होंगे। श्री वेंकट Quality Initiative Awarenessविषय पर अपना विस्तृत और प्रायोगिक व्याख्यान देंगे। साथ ही श्री अर्नेस्ट जोसुआ एनआईटीटीटीआर भोपाल भी वक्ता के रूप में सम्मिलित होंगे। श्री अर्नेस्ट टेक्नीकल टीचर टेªनिंग मॉड्यूल अवेयरनेस विषय पर अपना वैश्लेषिक व्याख्यान देंगे। इस कार्यक्रम का समन्वयन और कोआर्डिशेन प्रो. डॉ.आर.एच. तलवेकर के द्वारा किया जाएगा।
अभियांत्रिकी महाविद्यालय में आज ‘मानक और गुणवत्ता की पहल तथा शिक्षकों के प्रशिक्षण स्थिति’ विषय पर सेमिनार
