अयोध्या केस : प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की शांति की अपील

सालो से चले आ रहे अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट आज ऐतिहासिक फैसला सुनाने की तयारी कर रहा है। अयोध्या मामले के फैसले से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा ‘अयोध्या पर आज सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। बीते कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में लगातार इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश बहुत उत्सुकता से देख रहा था। इसी के चलते समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का माहौल बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं।’

अयोध्या पर कल सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आ रहा है। पिछले कुछ महीनों से सुप्रीम कोर्ट में निरंतर इस विषय पर सुनवाई हो रही थी, पूरा देश उत्सुकता से देख रहा था। इस दौरान समाज के सभी वर्गों की तरफ से सद्भावना का वातावरण बनाए रखने के लिए किए गए प्रयास बहुत सराहनीय हैं।

पीएम मोदी ने दूसरे  ट्वीट  में लिखा ‘ देश की न्यायपालिका के मान-सम्मान को सर्वोपरि रखते हुए समाज के सभी पक्षों ने, सामाजिक-सांस्कृतिक संगठनों ने, सभी पक्षकारों ने बीते दिनों सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए जो प्रयास किए, वे स्वागत योग्य हैं। कोर्ट के फैसले के बाद भी हम सबको मिलकर सौहार्द बनाए रखना है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *