छग कबड्डी प्रीमियर लीग की विजेता महिला खिलाड़ियों ने कलेक्टर से की मुलाकात

दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। लेकिन इस बार महिलाओं के लिए भी यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी, जिसमें जिला दंतेवाड़ा डिवास टीम ने बाजी मारी। कोरबा में आयोजित छत्तीसगढ़ कबड्डी प्रीमियर लीग की विजेता महिला खिलाड़ियों ने आज दंतेवाड़ा कलेक्टर विनीत नंदनवार से मुलाकात की।

कलेक्टर ने इन महिला खिलाड़ियों से बातचीत की और खेल के संबंध में पूछा। जिले की महिला कबड्डी खिलाड़ी संगीता पोयाम और सुनीता पोयाम ने बताया कि हमारी टीम का सेमीफाइनल मुकाबला सारंगढ़ के साथ था, जिसे हमारी टीम ने 65-37 से हराया। वहीं फाइनल मुकाबला कवर्धा के साथ था, जिसे हमने 45-24 से हराया। कलेक्टर ने इन महिला खिलाड़ियों को उनकी जीत के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन कर जिले का नाम रौशन करें। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर के अलावा दंतेवाड़ा कबड्डी संघ के उपाध्यक्ष अमृतलाल यदु, सचिव डीके साहू, दंतेवाड़ा डिवास का टीम प्रबंधक सुश्री नैना बहावल, बीएल देवांगन, खेमसिंग नेताम, सोमेश्वर कार्ते मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *