स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की मूर्ति का मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया अनावरण

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के यशोवर्धन राव वार्ड में स्व. श्री महेन्द्र कर्मा की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।
मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के अवसर पर स्व. श्री कर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती देवती कर्मा और उनके परिजन, स्वास्थ्य मंत्री श्री टी.एस. सिंहदेव, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह, आबकारी मंत्री श्री कवासी लखमा, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, बस्तर सांसद श्री दीपक बैज सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *