जिला हॉस्पिटल में पदस्थ आरोपी डॉक्टर गिरफ्तार…सीनियर डॉक्टर ने नर्स से किया बलात्कार

जांजगीर-चांपा 12 नवंबर 2019। जिले के एक सीनियर डॉक्टर पर बड़ा सनसनीखेज आरोप लगा हैं। अस्पताल में पदस्थ नर्स ने डॉक्टर पर रेप का आरोप लगाया है। घटना 10 नवंबर यानी रविवार की बताई जा रही है। महिला का आरोप है कि डॉक्टर उसके किराये के मकान में आया और फिर उसके बलात्कार किया। आरोपी डॉक्टर जिला अस्पताल में पैथोलजिस्ट के पद पर पदस्थ हैं। आरोप है कि अस्पताल की ही पीड़िता नर्स के साथ डॉक्टर ने पहले भी शारीरिक संबंध बनाया था, लेकिन इसकी सूचना डर और लोकलाज के भय से नर्स ने किसी को नहीं बताया। नर्स ने शिकायत की है कि 10 नवम्बर की दोपहर खाना बनाकर अपने कमरे में अंदर सो रही थी. उस दौरान घर का दरवाजा खुला हुआ था लगभग 2:30 आरोपी डॉ प्रताप सिंह कुर्रे सारागांव स्थित उसके घर पहुंच गया। नर्स ने जब डॉक्टर से आने का कारण पूछा तो डॉक्टर ने कोई वजह नहीं बताया। इधर उधर की बातें कर डॉक्टर दरवाजे के अंदर आ गया और अंदर से दरवाजा बंद कर दिया। पीड़िता नर्स का आरोप है कि मुंह पर तकिया दबाकर डॉक्टर ने जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। पीड़िता का यह भी आरोप है कि इसके पूर्व भी डॉक्टर प्रताप सिंह द्वारा पीड़िता के साथ 1 वर्ष तक शारीरिक शोषण किया गया है, लेकिन पीड़िता लोक लाज के भय से इतने दिन तक चुप रही। रविवार की घटना नर्स ने अपने परिवार को बताया, जिसके बाद सारागांव थाने में अपराध क्रमांक 84/2019, आईपीसी की धारा 450, 376 के तहत दर्ज कराया गया। FIR के बाद अकलतरा के किशोरा के रहने वाले आरोपी डॉक्टर प्रताप सिंह कुर्रे को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *