iPhone का Backup लेना जरूरी

नई दिल्ली

iPhone Users को कई चीजों का खास ध्यान रखना होता है। क्योंकि एक गलती की वजह से उन्हें भारी नुकसान तो हो ही सकता है। साथ ही उनका डाटा हमेशा के लिए गायब हो सकता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या है जिसे करने के बाद आपके iPhone का डाटा हमेशा के लिए गायब होने जा रहे है तो चलिये आपको भी बताते हैं-

कई बार देखा जाता है कि आप iPhone User होते हैं और अचानक अपना स्मार्टफोन बदलकर Android पर आ जाते हैं तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। अगर बहुत जरूरी होने की स्थिति में ऐसा कर भी रहे हैं तो पहले अपने iPhone का Backup जरूर बना लें। साथ ही अपने iPhone का सारा डाटा Android में शिफ्ट होने के बाद ही इसे बेचें। क्योंकि कई बार बेचने की जल्दबाजी की वजह से ऐसी समस्या देखी जाती है।

iPhone Repair-
Apple Service Centre पर जाने से पहले आपको iPhone का Backup जरूर बना लेना चाहिए। क्योंकि कंपनी की पॉलिसी है कि किसी भी कस्टमर का स्मार्टफोन सब्मिट करने से पहले उसका स्मार्टफोन Format कर दिया जाता है। यानी iPhone Users को यहां पर भी भारी समस्या होने वाली है। iPhone Repair करवाने के दौरान ऐसा करना बहुत जरूरी हो जाता है। iPhone Backup बनाना उतना ही जरूरी होता है।

iCloud Password-
iCloud का पासवर्ड भी आपको नोट कर लेना चाहिए। क्योंकि iCloud में बहुत सारा डाटा होता है जिसे आप शायद ही कभी खोना चाहेंगे। यही वजह है कि iCloud Password को याद रखना आपके लिए बहुत जरूरी हो जाता है। iCloud Login होने के बाद ही आप iPhone में कोई ऐप डाउनलोड कर सकते हो। यही वजह है कि iCloud Password को आप जरूर ध्यान रखें। ये भी iPhone का डाटा गायब होने का एक मुख्य कारण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *