करतारपुर साहिब जाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं का रेल किराया देगी सरकार

रायपुर. पाकिस्तान (Pakistan) की सीमा में स्थित पवित्र करतारपुर साहिब (Kartarpur Sahib) जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया है. वहां जाने के इच्छुक छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के श्रद्धालुओं को राज्य सरकार (Govenment) ने तोहफा (Gift) दिया है. इसके तहत ऐसे श्रद्धालुओं के रेल (Rail) का किराया सरकार द्वारा वहन करने का ऐलान किया गया है. प्रकाश पर्व के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने दुर्ग में इसका ऐलान किया. दुर्ग (Durg) के मोहन नगर (Mohan Nagar) स्थित गुरुद्वारे में पहुंचे सीएम बघेल ने लोगों को इस लाभ देने की घोषणा की.

सीएम भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने बीते 12 नवंबर को प्रदेश के अलग अलग गुरुद्वारों में मत्था टेका. इस दौरान प्रदेश की जनता की खुशहाली की कामना की. दुर्ग (Durg) के गुरुद्वारे में सीएम बघेल ने कहा कि जिस पूज्य भूमि में गुरुनानक देव जी ने इतने बरस गुजारे, उस पवित्र करतारपुर साहिब जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिये खोल दिया गया है. प्रदेश के श्रद्धालु भी पवित्र करतारपुर साहिब जा कर पुण्य लाभ उठाना चाहेंगे. प्रदेश सरकार इनकी रेल यात्रा का खर्च वहन करेगी.

कुरीतियों का विरोध किया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने कहा कि गुरुनानक (Gurunanak) देव ने समाज में फैली हुई कुरीतियों का विरोध किया और सच्चे ज्ञान का मार्ग अपने भक्तों के लिए प्रशस्त किये. सत्य की खोज के लिए उन्होंने लंबी यात्रायें की. उनके अनुयायियों ने साहस और सेवा का जज्बा दिखाया. प्रकाशपर्व के इस पावन अवसर पर आप लोगों के बीच आकर अभिभूत हूं. इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधकों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *