रायपुर, 15 नवम्बर 2019
मुख्य सचिव श्री आर.पी. मंडल की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिल एसोसिएशन की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों ने कस्टम मिलिंग के क्षेत्र में हो रही समस्याओं और अपनी मांगों के संबंध में मुख्य सचिव को अवगत कराया। श्री मंडल ने उनकी बातों को गंभारता से सुना। उन्होंने कस्टम मिलिंग के क्षेत्र में आ रही समस्याओं का निराकरण करने की बात कही। साथ ही यह भी आश्वस्त किया कि उनकी सहीं मांगों के संबंध में विचार किया जाएगा।
