फिर कॉमेडी बचाएगी अक्षय कुमार के करियर की डूबती नैया!

मुंबई

साल 2023 शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म पठान की सफलता से शुरू हुआ। बीते साल के सूखे को पठान ने खत्म कर दिया। बीता साल बॉलीवुड के सितारों के लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहा। हालांकि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ब्रह्मास्त्र ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। अक्षय कुमार के लिए बीता साल काफी खराब रहा है। अक्षय की लगातार 6 फिल्में फ्लॉप रही हैं।

अब नए साल में अक्षय कुमार नई उम्मीदों के साथ काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार अपने कॉमेडी के जादू में फिर विश्वास करने लगे हैं। इस साल अक्षय कुमार अपनी सुपरहिट फिल्म हेरा फेरी के नए पार्ट में नजर आ सकते हैं। सलमान खान समेत इन सितारों की 5 फिल्मों पर 1000 करोड़ रुपये का दांव लगा है। साल 2022 में अक्षय कुमार की लगातार फिल्में फ्लॉप रहीं।लगातार 6 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद करियर पर मंडराते संकट के बीच अब अक्षय कुमार फिर से कॉमेडी की दुनिया में लौटने वाले हैं। इस साल अक्षय कुमार की हेरा फेरी 4, वेलकम 2 और आवारा पागल दीवाना 2 फिल्में रिलीज होने वाली हैं। ये फिल्में अब नए पार्ट के साथ रिलीज होंगी। पहले भी इन कॉमेडी फिल्मों में अक्षय कुमार ने खूब जलवा बिखेरा है। वहीं बीती कुछ फिल्में अक्षय कुमार की गलती साबित हुई हैं।

इससे पहले रक्षा बंधन, राम सेतु, बच्चन पांडे बॉक्स आफिस पर फ्लॉप हो गई थीं। वहीं अब अक्षय कुमार अपनी पुरानी फिल्मों के सीक्वल में कॉमेडी तड़का लगाएंगे। फिर हेरा फेरी 4 में अक्षय कुमार फिर से राजू का आईकॉनिक किरदार निभाते नजर आएंगे। इसके साथ ही वेलकम 2 में भी अक्षय कुमार अपनी दमदार कॉमेडी स्किल्स का प्रदर्शन करेंगे।  साथ ही अपनी ही शानदार फिल्म आवारा दीवाना पागल के सीक्वल आवारा दीवाना पागल 2 में अपना जलवा बिखेरेंगे। अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म भूल भुलैया के सीक्वल में उनकी जगह कार्तिक आर्यन को कास्ट किया गया था। यह फिल्म भी बॉक्स आॅफिस पर हिट रही थी। अपनी 6 फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद अक्षय कुमार अपने करियर में कॉमेडी से रीवाइव करना चाहते हैं। अब ये तो वक्त बताएगा कि कॉमेडी फिल्मों से अक्षय कुमार अपने करियर को फिर से पटरी पर ला पाते हैं या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *