रायपुर 20 नवम्बर 2019

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज धमतरी में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत महिलाओं को गर्म भोजन परोसा और महिलाओं तथा बच्चों को सुपोषण किट वितरित किए। उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत शहरी क्षेत्रों में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले निवासियों को पट्टे वितरित किए।
