शौचालय निर्माण में भ्रस्टाचार व लाखो के गबन

गरियाबंद – गरियाबंद जिले के छुरा विकाशखण्ड के जरगाव ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बनाये गए शौचालय निर्माण में भ्रस्टाचार व लाखो के गबन का मामला उजागर हुआ है,ग्राम पंचायत के सरपंच के द्वारा बनाये गए आधे अधूरे शौचालय की राशी आज तक ग्रामीणों को नही मिल पाई है वही शौचालय के निर्माण अधूरे होने से ओ डी एफ हुवे पंचायत के ग्रामीण आज भी खुले में शौच जाने मजबूर है ग्रामीणों के द्वारा स्वयं के लागत से भी बनाये जाने के बाद भी कई ग्रामीणों की शासन से मिलने वाली अनुदान राशी नही मिल पाई है,ग्रामीणों के द्वारा सरपंच से शौचालय निर्माण को राशी मांगे जाने पर उनके द्वारा दो टूक में जवाब दिया जाता है कि राशी अभी आई नही है मिलने पर आपको भुगतान कर दिया जाएगा वही दूसरी तरफ विभाग से ग्रामीणों के द्वारा पड़ताल किये जाने पर राशी सरपंच को जारी होने की बात किया जाता है।

इस पूरे मामले में ग्रामीणों ने शौचालय निर्माण में लगभग 865185 रुपये के भ्रस्टाचार किये जाने का आरोप लगाते हुए छुरा विकाशखण्ड के मुख्यकार्यपालन अधिकारी से जांच कर सरपंच के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग किये है जिसे मुख्यकार्यपालन अधिकारी ने त्वरित कारीवाहि करते हुए अनुविभागीय अधिकारी को पत्र लिखकर पंचायती राज अधिनियम के धारा 40 के तहत कार्यवाही किए जाने की अनुसंसा किये है ग्रामीणों की शिकायत को लेकर पंचायत के सरपंच से जानकारी लिए जाने पर उन्होंने कैमरा में जानकारी नही दिए जाने की बात कहते हुवे कहा कि मेरी कहि कोई गलती नही है आपको जो दिखाना है दिखाओ।

इस पूरे मामले पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से चर्चा करने पर उन्होंने कहा कि मामले की न्ययालय में जांच चल रही है जांच में सही पाए जाने पर कारीवाहि की जावेगी।

रिपोर्ट दीपक वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *