शेयर बाजार पर नहीं दिखा केंद्रीय कैबिनेट के फैसलों का असर, BSE-निफ्टी में मामूली गिरावट

Share Market Update: शेयर बाजार पर केंद्रीय कैबिनेट में लिए डिसइनवेस्टमेंट और टेलिकॉम कंपनियों को राहत देने वाले फैसलों कोई असर नहीं दिखा। गुरुवार को कारोबर की शुरुआत में बीएसई 40,750 के स्तर पर खुला, लेकिन जल्द ही इसमें गिरावट शुरू हो गई। यह 40,650 के स्तर से होते हुए 40,630 यानी 16 अंकों की गिरावट पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी में भी 12 अंकों की गिरावट रही और यह 11,986 के स्तर पर रहा।

जिन कंपनियों के शेयर्स ने मुनाफा कमाया, उनमें शामिल हैं – IRB Infrastructure (+ 17.11 %), UCO बैंक (+ 15.25 %), KNR कंस्ट्रक्शन्स (+ 13.56 %), सद्भाव इंंजीनियरिंग (+ 10.97 %) और NCC (+ 10.47 %)। वहीं गिरावट के साथ खुलने वाले टॉप शेयर्स में शामिल हैं – Vodafone Idea L (-9.76 %), Corporation Bank (-6.86 %), Reliance Capital (-4.99 %), Indiabulls Integrate (-4.96 %) और BEML Ltd.(-4.02 %)।

इससे पहले शेयर बाजार में बुधवार को अच्छीखासी बढ़त पर बंद हुआ। सेंसेक्स अब तक रिकॉर्ड ऊंचे स्तर के करीब और निफ्टी 12 हजार से महज 0.90 अंक नीचे बंद हुआ था। सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडसइंड बैंक के शेयरों में जोरदार लिवाली हुई थी।

बुधवार को सेंसेक्स 181.94 अंकों (0.45 प्रतिशत) की तेजी के साथ रिकॉर्ड स्तर के करीब 40,651.64 पर बंद हुआ था। निफ्टी ने भी दो हफ्तों का ऊंचा स्तर छुआ और 59 अंक (0.49 प्रतिशत) चढ़कर 11,999.10 पर रहा था। ट्रेडिंग के दौरान सेंसेक्स 40,816.38 के रिकॉर्ड ऊंचे स्तर तक गया और निफ्टी 12,000 का स्तर लांघने में कामयाब रहा था।

सन फार्मा के शेयर में सबसे ज्यादा 5.75 प्रतिशत तेजी दर्ज की गई थी। इस बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण रिकॉर्ड ऊंचे स्तर 9.99 लाख करोड़ रुपए तक गया, हालांकि ट्रेडिंग बंद होने तक यह आंकड़ा 9.80 लाख करोड़ रुपए तक सिमट गया था।

फार्मा इंडेक्स में दो महीने की बड़ी तेजी देखी गई। इसके अलावा सरकारी कंपनियों के शेयरों में भी जोरदार तेजी

दर्ज की गई। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स में लगातार 5वें दिन तेजी देखी गई। लेकिन, रियल्टी शेयर बिकवाली के

दबाव में रहे। दरअसल रियल एस्टेट सेक्टर में रिकवरी आना अभी बाकी है। इसलिए इन शेयरों पर दबाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *