100 से अधिक नक्‍सलियों ने किरंदुल में 10 वाहनों को किया आग के हवाले

दंतेवाड़ा।लंबे अरसे के बाद नक्‍सलियों ने किरंदुल में आगजनी को अंजाम दिया है। रविवार की दोपहर एनएमडीएसी की एसपी-3 स्‍क्रीनिंग इलाके में नक्‍सलियों ने 10 वाहनों को फूंक दिया।

नक्‍सली चालक- मजदूरों के मोबाइल भी लूटकर ले गए

बड़ी संख्‍या में पहुंचे नक्‍सली मौजूद चालक- मजदूरों के मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। वारदात के काफी देर बाद फोर्स मौके पर पहुंची, तब तक नक्‍सली घटना को अंजाम देकर भाग गए।

प्‍लांट के लिए रास्‍ता निर्माण और पहाड़ व समतलीकरण प्रगति पर

जानकारी के मुताबिक एनएमडीसी के नए प्रोजेक्‍ट एसपी-3 प्‍लांट के लिए रास्‍ता निर्माण और पहाड़ व समतलीकरण किया जा रहा है। इसी कार्य पर लगे छह टिप्‍पर, दो डोजर और एक जेसीबी को आग लगा दी गई।

आग लगाने हथियार से लैस नक्‍सली पहुंचे थे

वाहन चालक और अन्‍य लोगों के मुताबिक करीब 100 की संख्‍या में नक्‍सली पहुंचे थे। आधे के पास हथियार थे। उन्‍होंने वहां काम करने से मना करते धमकाया है कि दोबारा नजर आए तो मार दिए जाओगे। उनके मोबाइल भी नक्‍सली ले गए हैं।

नक्‍सलियों के दो संगठनों ने वारदात को अंजाम दिया

इस वारदात को मलांगिर एरिया कमेटी के नक्‍सलियों के साथ ही दरभा डिवीजन के लीडर साईनाथ और मिलिट्री दलम के 26 नंबर प्‍लाटून कमांडर देवा ने अंजाम दिया है।

साल भर से चल रहा काम

इलाके में एनएमडीसी के एसपी-3 स्‍क्रीनिंग प्‍लांट के लिए पहाड़ में चट्टान कटाई और समतली करण किया जा रहा है। यह काम दक्षिण भारत की दो कंपनियां सूर्योदय और रत्‍ना के माध्‍यम से चल रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *