नहीं थम रही अवैध शराब की तस्करी और परिवहन, डीजीपी को जारी करना पड़ा दुबारा आदेश

रायपुर। मुख्यमंत्री की कड़ी चेतावनी के बाद भी राज्य में शराब तस्करी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक बार फिर डीजीपी …

कोरबा : ’घर में रहें सुरक्षित रहें’ के संदेश के साथ शहर में निकाला गया फ्लैग मार्च

 कलेक्टर श्रीमती कौशल एवं एसपी श्री मीणा के नेतृत्व में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारी भी शामिल कोरोना वायरस के संक्रमण से बने मौजूदा हालातों में कोरबा शहर में लॅाक डाउन की स्थिति है। आज शाम कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल एवं एसपी श्री अभिषेक मीणा के नेतृत्व में कोरबा शहर में कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के प्रति आमजनों को जागरूक करने के लिए विशेष फ्लैग मार्च निकाला गया। घर में रहें, सुरक्षित रहें के संदेश के साथ यह फ्लैग मार्च कलेक्टोरेट परिसर से शुरू हुआ। कोसाबाड़ी चैक से होते हुए सुभाष चैक, बीएसएनएल कार्यालय, रविशंकर शुक्ल नगर, मानिकपुर चैकी, टीपी नगर से सुनालिया होते हुए दर्री रोड पुराना बस स्टैंड, सीतामणी से रेलवे स्टेशन तक फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान घरों की छतों और बालकनियों से लोग फ्लैग मार्च के फोटो तथा वीडियो अपने मोबाइल फोनों में बनाते दिखे। फ्लैग मार्च में शामिल वाहनों से माईकिंग सिस्टम द्वारा लोगों से अपने-अपने घरों में रहने की अपील की जाती रही। रेलवे स्टेशन से वापस पुरानी बस्ती ईतवारी बाजार, के.एन. कालेज से रेलवे फाटक होते हुए कोतवाली होकर सुनालिया और फिर सीएसईबी चैक होकर बुधवारी रोड से कलेक्टोरेट परिसर में फ्लैग मार्च खतम हुआ। कटघोरा में भी डेढ़ सौ से अधिक अफसरों-जवानों ने किया फ्लैग मार्च- कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित कटघोरा शहर को पहले ही पूरी तरह से ताला बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस से लड़ाई में स्वास्थ्य कर्मियों सहित शासन-प्रशासन और पुलिस के जवान पूरी मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कटघोरा में आज लॅाक डाउन की सख्ती के बीच प्रशासन-पुलिस, जनता के बीच, जनता के साथ का संदेश लेकर डेढ़ सौ से अधिक अधिकारियों तथा पुलिस जवानों ने फ्लैग मार्च निकाला। पैदल, बाईक, चार पहिया वाहनों के साथ कटघोरा शहर के हर एक चैक-चैराहे और मुख्य मार्ग से होते हुए संकरी पतली गलियों और मोहल्लों तक में पैदल और सायरन बाईकों के साथ फ्लैग मार्च किया गया। इस फ्लैग मार्च में शामिल और पहले से ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और पुलिस जवानों को मिलाकर कटघोरा में लगभग साढ़े तीन सौ सुरक्षा कर्मी पूरी मुस्तैदी से अपना काम कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए पूरे जिले में धारा 144 लागू कर पूरी तालाबंदी की गई है। संक्रमण के बढ़ने की आशंका को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा लगातार लोगों से अपने-अपने घरों में रहने, घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की जा रही है। लॅाक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा संबंधित लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही भी की जा रही है। कटघोरा में लॅाक डाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए संक्रमण प्रभावित कोर एरिया में निगरानी के लिए चालीस से अधिक सीसी टीवी कैमरे लगाये गये हैं। इसके साथ ही सात ड्रोन कैमरों के माध्यम से आकाश से लगातार चप्पे-चप्पे की निगरानी की जा रही है। शहर की ओर प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर मजबूत बेरिकेटिंग कर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जगदलपुर : लॉक डाउन के दौरान जिले के 41 राहत शिविरों में शरणार्थियों को पहुंचायी जा रही राहत

अन्य राज्यों एवं जिलों के लगभग 1084 शरणार्थी लोंगों को दी जा रही सुविधाएँ जगदलपुर, 15 अप्रैल 2020 लाॅकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों को …

रायपुर : राहत शिविरों में जरूरतमंदों को मिल रहा है, घर-परिवार जैसा माहौल

रायपुर 15 अप्रैल 2020 कोरोना महामारी की वजह से देश व्यापी लाॅकडाउन के चलते मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देशन में जिला प्रशासन सूरजपुर द्वारा …

रायपुर : श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने मसाला छाछ की गाड़ी को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना : नगर निगम रायपुर क्षेत्र के जरूरतमंदों को बांटा जाएगा छाछ

रायपुर, 15 अप्रैल 2020 नगरीय प्रशासन और श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से गरीबों और जरूरतमंदों के लिए 35 …

रायपुर : प्रयास आवासीय विद्यालयों में प्रवेश परीक्षा संबंधी कार्यक्रम में संशोधन : अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मई और प्रवेश परीक्षा की तिथि 24 मई

रायपुर, 15 अप्रैल 2020 नोवल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण से बचाव एवं सावधानी को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन में वृद्धि के फलस्वरूप प्रयास …

रायपुर : लॉकडाउन में भी तेजी से बनाए जा रहे हैं राशनकार्ड : अब तक बनाए गए 29,683 नए राशनकार्ड

छूटे हुए 44,394 नए सदस्यों के जोड़े गए नाम नए राशन कार्ड बनने और नाम जुड़ने से लोगों को मिली काफी राहत रायपुर, 15 अप्रैल …

रायपुर : राज्यपाल ने एम्स के नर्सिंग स्टाफ से बात कर हौसला अफजाई की : आप हमारे सैनिक, मुझे आप लोगों पर गर्व है: सुश्री उइके

रायपुर, 15 अप्रैल 2020 राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के आयुष आईसोलेशन वार्ड में कार्यरत नर्सिंग कर्मचारियों से वीडियो काॅलिंग …

छत्तीसगढ़ में जारी रहेगा लॉकडाउन, जिनके पास राशनकार्ड नहीं उन्हें भी एक महीने का निःशुल्क राशन

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रात 8 बजे प्रदेशवासियों को संबोधित किया. उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से लिए गए फैसले के मुताबिक …

रायपुर – गुरुवार से रविवार तक घूमने और आने-जाने पर लगा पूर्ण प्रतिबंध

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रायपुर डॉ एस भारती दासन ने 16 अप्रैल 2020 गुरुवार की शाम 5 बजे से 19 अप्रैल 2020 रविवार की …