रायपुर : अंतरित राशि के वितरण से किसानों को संकट के समय मिला सहारा : खेती किसानी में होगी अब आसानी ; मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन को युवा किसान ने दिया धन्यवाद

रायपुर 06 जून 2020 युवा यदि मन मे ठान ले तो सब कुछ कर सकता है।अन्य व्यवसायों की तरह यदि खेती को भी उन्नत और व्यावसायिक रूप से किया जाय तो खेती से भी भरपूर लाभ उठाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ शासन की राजीव गांधी किसान न्याय योजना लाॅकडाउन के समय में  किसानों को आर्थिक संबल दे रही है। वास्तव में अब सरकार किसानों को उसकी मेहनत का फल दे रहा है। आरंग विकासखंड के ग्राम कोसरंगी के किसान विनोद कुमार दास को इस योजना के तहत् 21 मई को उनके खाते में 11 हजार 500रुपए की राशि जमा हुई है। वर्ष 2019-20 में कोसरंगी धान खरीदी केन्द्र में उन्होंने अपना धान बेचा था। जिसके तहत् उन्हें अंतरण राशि प्राप्त हुई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि लाॅकडाउन के इस विपदा वाले घड़ी में शासन ने सही समय पर खाते में पैसे दिए हैं। उन्होंने बताया कि 66 क्विंटल धान बेचा है।सरकार द्वारा अभी दी जा रही अंतरित राशि से किसानो को खेती बाड़ी का काम शुरू करने में आसानी होगी। किसानों को खेती बाड़ी के लिए खाद-बीज की आवश्यकता होती है। ऐसे विकट समय में पैसे आने से अपने खेतों के लिए बीज एवं खाद खरीद सकेंगे। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि किसानों को उपज का सही दाम मिलने से युवा भी उन्नत खेती की ओर आकर्षित होंगे। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रदेश के किसानों की समस्याओं को समझा और राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् लाॅकडाउन के कठिन दौर से गुजर रहे किसानों के खातों में बोनस राशि अंतरित की गई । जिससे उनकों आर्थिक रूप से मदद मिली है।

पाकिस्तानी मौलाना ने दिया बयान, मुसलमानों के खिलाफ साजिश है कोरोना…..

दिल्ली। पाकिस्तान के नेता और मौलाना अपने उल्टे सीधे बयानों की वजह से चर्चा में रहते हैं। अब एक पाकिस्तानी मौलाना ने लोगों को हंसने का …

बिलासपुर के युवक की AIIMS में कोरोना से मौत…. कुछ ही घंटों में प्रदेश में दूसरी मौत…. इससे पहले देर रात एक युवती की भी हुई मौत

रायपुर 6 जून 2020। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़े के बीच मौत का सिलसिला भी शुरू हो गया है। एम्स में कुछ घंटे …

जगदलपुर : क्वारेंटाईन सेंटरों में महिलाओं और बच्चों के लिए रेडी-टू-ईट का वितरण : प्रवासी श्रमिकों को उनके स्किल मैपिंग के आधार पर रोजगार से जोड़ने के लिए समिति का गठित

4 हजार 933 श्रमिक का किया गया स्कील मैपिंग जगदलपुर 06 जून 2020 प्रशासन द्वारा क्वारेंटाईन सेंटर में लोगों की बुनियादी जरूरतों को पुरा करने …

रायपुर : पर्यटन मंत्री ने राम वन गमन पर्यटन परिपथ के चयनित स्थल चंदखुरी की विस्तृत परियोजना का देखा प्रस्तुतीकरण

छत्तीसगढ़ के सभी एतिहासिक और पुरातात्विक महत्व के पर्यटन स्थलों और धार्मिक स्थलों के मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण की वार्षिक कार्य-योजना बनाने के निर्देश जैव विविधता …

रायपुर : बेंगलुरू से रायपुर पहुंचा दूसरा श्रमिक स्पेशल विमान

रायपुर, 6 जून 2020 वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण उत्पन्न संकटकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए समाज के हर वर्ग …

रायपुर : दुर्ग कोविड अस्पताल में 115 बिस्तरों पर इलाज की सुविधा : श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस परिसर में बनाया गया है विशेषीकृत कोविड अस्पताल, अभी 45 मरीज उपचाररत

स्वास्थ्य विभाग श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज के सहयोग से संचालित कर रहा है अस्पताल   रायपुर. 6 जून 2020 श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस …

रायपुर : गर्भवती महिलाओं के लिये प्रदेश का पहला अलग क्वारेंटाईन सेंटर ग्राम केसला में

 रायपुर 6 जून 2020 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के निर्देश पर सभी क्वारेंटाईन सेंटरों में गर्भवती माताओं, बच्चों और वृद्धजनों के लिए विशेष व्यवस्था की …

योगा एट होम, योगा विद फैमिली’ थीम के साथ इस बार डिजिटल मंच पर मनेगा विश्व योग दिवस

कोविड-19 वैश्विक महामारी को देखते हुए केंद्र सरकार इस साल विश्व योगा दिवस डिजिटल मंच पर मनाने की तैयारी कर रही है। आयुष मंत्रालय ने …