रायपुर : मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में कल बुधवार 14 अगस्त को जन चौपाल, भेंट-मुलाकात का आयोजन किया जाएगा। जन चौपाल में मुख्यमंत्री लोगों से जनसमस्याओं, सुझावों, जनहितकारी योजनाओं के फीड बैक से अवगत होंगे और आमजनों तथा संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। जन चौपाल का आयोजन सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री निवास पर जन चौपाल: भेंट-मुलाकात का आयोजन 14 अगस्त को
