रायपुर : राज्य शासन द्वारा राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़े वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटिफिएबल डाटा (Quantifiable data) एकत्रित करने हेतु आयोग का गठन किया गया है। राज्य सरकार द्वारा सेवानिवृत्त जिला एवं सेशन जज, जिला-बिलासपुर श्री छबिलाल पटेल को इस आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा यहां मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश में कहा गया है कि आयोग द्वारा यह कार्य 6 माह की अवधि में सम्पादित कर शासन को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाएगा।
जनसंख्या में पिछड़ा वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के सर्वेक्षण के लिए आयोग गठित
