प्याज से आपको फर्क नहीं पड़ता लेकिन चावल तो आप लोग खाते ही होंगे’सीएम बघेल ने वित्त मंत्री पर ली चुटकी,

रायपुर, छत्तीसगढ़। सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर हमला बोला है। सीएम ने लिखा है कि ‘माननीया वित्त मंत्री जी, माना कि प्याज से आपको फर्क नहीं पड़ता लेकिन चावल तो आप लोग खाते ही होंगे।

छत्तीसगढ़ के किसानों का चावल ही खरीद लीजिये, जिससे किसानों का भला होगा।

बता दें बिगड़ती अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई को लेकर विपक्ष ने प्याज की बढ़ती कीमतों को लकर सवाल किया तो इस पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा प्याज-लहसुन नहीं खाती, इसलिए चिंता न करें।

मैं ऐसे परिवार से आती हूं, जिसे प्याज की कोई खास परवाह नहीं है।’ वित्त मंत्री के इस बयान के बाद संसद में हंसी के ठहाके लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *