अंतागढ़ टेपकांड की ओरिजनल हार्ड डिस्क के साथ पहुंचे,SIT ने फिरोज सिद्दीकी को फिर भेजा बुलावा

रायपुर: अंतागढ़ टेपकांड में मुख्य अभियुक्त मंतूराम पवार और फिरोज सिद्दीकी का वाइस सेंपल लेने के बाद एसआईटी ने फिरोज सिद्दीकी को ऑरिजनल हार्डडिस्क लेकर बुलाया है। फिरोज सिद्दीकी आज अंतागढ़ टेपकांड का ओरिजनल हार्ड डिस्क लेकर आज शाम एसआईटी के दफ्ती पहुंचेंगे।

एसआईटी ने फिरोज सिद्दीकी को नोटिस जारी करते हुए आरोपियों के बीच हुई बातचीत का मूल थाने में जाम करें। जारी नोटिस के बाद शाम 4 बजे सिद्दीकी गंज थाना पहुंचेंगे।बता दें कि मंतूराम पावर के बाद एसआईटी ने ​बुधवार को फिरोज सिद्दीकी को वाइस सेंपल के लिए बुलाया था। इस दौरान फिरोज सिद्दीकी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि टेपकांड मामले में एक बड़े भाजपा नेता का नाम उजागर करूंगा।

4फिरोज़ सिद्दीकी ने कहा था कि SIT को सबूत सौंपने के बाद नाम का खुलासा करूंगा। ऐसा माना जा रहा है कि वाइस सैंपल के बाद टेपकांड मामले की जांच में तेजी आएगी। लंबी जद्दोजहद के बात बीते दिन ही मंतूराम ने अपना वाइस सैंपल दिया है, वहीं इस मामले में अजीत जोगी, अमित जोगी और डॉ पुनीत गुप्ता के वाइस सैंपल की मांग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *