दिल्ली के रानी झांसी रोड स्थित अनाज मंडी में रविवार सुबह भीषण आग लग जाने के कारण अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंची हैं और आग को काबू में करने की कोशिश जारी है। घटना में अबतक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।
लोक नायक अस्पताल के अधीक्षक ने बताया है कि रानी झांसी रोड में लगी आग में 14 लोगों की मौत हुई है। डॉक्टरों की टीम घायलों का इलाज कर रही है। वहीं मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि अबतक 50 लोगों को बचाया जा चुका है, जिनमें से अधिकतर आग और धुएं के कारण घायल हो गए हैं।
वहीं कुछ देर पहले उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया था कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। अबतक घटनास्थल से कई लोगों को बचाया जा चुका है और बचाव कार्य अब भी जारी है।
