उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता का परिवार अड़ा, सीएम योगी के आने तक अंतिम संस्कार नहीं

उन्नाव दुष्कर्म केस की पीड़िता का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। हालांकि परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले बगैर शव का अंतिम संस्कार नहीं करने पर अड़े हैं। पीड़िता के पिता ने कहा है कि जब तक मुख्यमंत्री खुद नहीं आते, वह अपनी लड़की का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। हालांकि, स्थानीय स्तर पर उसे मनाने की कोशिश की जा रही है।

पीड़िता की बहन ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ आएं और तुरंत कुछ फैसला लें।

पीड़िता का अंतिम संस्कार होने तक उन्नाव में रहेंगे आईजी
डीजीपी ओपी सिंह ने दुष्कर्म पीड़िता का अंतिम संस्कार होने तक लखनऊ के आईजी एसके भगत को उन्नाव में ही कैंप करने को कहा है। इसके बाद स्थिति को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा।

दोबारा गांव पहुंचे मंत्री ने दिया 25 लाख का चेक
कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य शनिवार देर शाम दोबारा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़िता के पिता को 25 लाख रुपये का चेक दिया। डीएम देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि दुष्कर्म पीड़िता के पिता को जल्द प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्का आवास दिलाया जाएगा। उन्होंने आवेदन भी किया था। अभी घर के नाम पर सिर्फ कच्ची दीवारों पर छप्पर रखे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *