नाइजीरिया अपहरण मामले में परिजन की टूट रही आस

रायपुर। नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों द्वारा अपहृत हुए भारतीय लोगों का छह दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है। इधर राजधानी के विजय तिवारी (46) और अंजू तिवारी (40) समेत अगवा हुए भारतीयों के संबंध में सोमवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी, विदेश मंत्री और गृह मंत्री अमित शाह से चर्चा कर पहल करेंगे। आपको बता दें कि घटना के दिन प्रशासन की पीड़ितों के परिजन से मुलाकात के बाद दो दिन से उन्हें न तो केंद्र या राज्य सरकार और न ही शिप कंपनी से किसी तरह की जानकारी मिल पाई है, जिससे परिजन काफी परेशान हैं। अंजू तिवारी के भाई एसपी उपाध्याय ने बताया कि मुंबई में विजय और अंजू के 12 और 14 साल के बच्चे, जो मुंबई में पढ़ रहे हैं, उन्हें भी अब तक इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

इससे पहले रविवार को सूचना मिली थी कि नाइजीरिया में समुद्री लुटेरों से निजी शिप कंपनी संपर्क साधने में कामयाब हो गई है। अभी तक पैसे की मांग तो सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि अपहृत हुए 18 भारतीयों सहित 19 लोग सुरक्षित हैं। अपहरण हुए राजधानी निवासी विजय तिवारी और अंजू तिवारी के परिजन ने बताया कि शिप कंपनी से प्रबंधक सदस्य विनीत गुप्ता नाम से व्यक्ति ने उन्हें फोन कर कहा कि समुद्री लुटेरों से संपर्क साधा जा रहा है। विजय और अंजू तिवारी को सुरक्षित बताया है।

साथ ही नाइजीरिया सरकार की मदद से उन्हें रिहा कराने में ठोस पहल करने की बात कही है, जिसे लेकर अब विजय के परिवार में थोड़ी उम्मीद जगी नजर आ रही है। वहीं दंपती के मुंबई के बोर्डिंग स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहे 12 और 14 वर्षीय दो बेटों को इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

आपको बता दें कि सोमवार को रायपुर सांसद सुनील सोनी, विदेश मंत्री और गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा कर पहल करेंगे। सुनील सोनी ने को बताया कि विदेश मंत्री को उन्होंने मेल और पत्र के माध्यम से घटना की जानकारी दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *