राजनांदगांव में अपह्रत 8 साल का नैतिक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

राजनांदगांव। Rajnandgaon News शहर के एक होटल व्यवसायी के पुत्र के अपहरण के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक होटल व्यवसायी विनोद लुल्ला के आठ वर्षीय पुत्र नैतिक लुल्ला को पुलिस ने बरामद कर लिया है। गौरतलब है कि दो बाइक सवार युवकों ने रविवार को नैतिक का अपहरण कर लिय था और फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरे में ये पूरी वारदात कैद हो गई थी। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने के लिए शहर भर में नाकेबंदी कर दी थी।

जैसे ही पुलिस को आरोपियों के ठिकाने का पता चला तो दोनों को गिरफ्तार कर लिया और नैतिक को भी बरामद कर लिया, जो सकुशल है और जल्द ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक अपहरण की वारदात में दो आरोपी हैं, जिनका नाम अक्षय सहारे और कामेश गावड़े बताए गए हैं। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के सल्हेकसा के गांव कचारगढ़ के रहने वाले हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *