सिरफिरे आशिक की हैवानियत का शिकार हुई महिला ने बिलासपुर सिम्स में तोड़ा दम

कोरबा। दो दिन पहले बुधवारी बाजार में एक महिला को सिरफिरे आशिक ने धारदार हंसिया से कई वार कर अधमरा कर दिया था। लहुलुहान अवस्था में उसे ट्रामा में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति ज्यादा बिगड़ने से उसे शनिवार की रात को सिम्स रेफर कर दिया था। यहां इलाज के दौरान उसकी रविवार को मौत हो गई।

अधिक खून बहने से हुई महिला की मौत

डॉक्टर का कहना कि ही कि अधिक खून बह गया इससे उसकी जान गई। हैवानियत भरी इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

नहाते समय बनाया था महिला का वीडियो

हमलावर इंद्रपाल टुंडे ने महिला नंदनी का कुछ दिन पहले नहाते वक्त वीडियो बना लिया था। इस घटना की शिकायत पुलिस से की गई थी। आईटी एक्ट के मामले में नंदनी ने सीएसईबी चौकी में अपराध दर्ज कराया था। इसके बाद उसे जेल दाखिल कर दिया गया।

छूटने के बाद उसने नंदनी पर हमला कर दिया। घटना के बाद नाराज लोगों ने आरोपित को जमकर सबक सिखाया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया था, अब हत्या का मामला दर्ज करेगी।

कुछ दिन पहले ही उन्नाव रेप पीड़िता को भी दरिंदों ने जिंदा जला दिया था। 90 प्रतिशत जली पीड़िता आखिर में जिंदगी की जंग हार गई। पूरे देश में महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे है। नंदनी को भी धारदार हथियार से कई बार वार कर हैवान ने मार डाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *